फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Shahjahanpur News: ट्रैक्टर-ट्रॉली के पहिये के नीचे आने से बालिका ने दम तोड़ा

विज्ञापन
विज्ञापन
कलान। थाना क्षेत्र के गांव ढाका लालपुर में खेत में बकरी चराने गई नौ वर्षीय बालिका प्रीति की ट्रैक्टर-ट्रॉली के पहिये के नीचे आने से मौत हो गई। वह धान से भरी ट्रॉली पर चढ़ रही थी, तभी अचानक पैर फिसलने से नीचे आ गई।
विज्ञापन

खेतीबाड़ी करने वाले लालाराम की नौ वर्षीय बेटी प्रीति खेत में बकरियां चराने गई थी। इसी दौरान वहां खड़ी धान से भरी ट्रैक्टर-ट्रॉली पर वह चढ़ने लगी। अचानक पैर फिसलने से वह नीचे गिर गई और ट्रॉली का पहिया उसके ऊपर से निकल गया। गंभीर रूप से घायल प्रीति को परिजन उपचार के लिए बरेली लेकर जा रहे थे, लेकिन रास्ते में ही उसकी मौत हो गई।
सूचना मिलने पर थाना प्रभारी शिवदीन वर्मा पुलिस बल के साथ मौके पर पहुंचे। परिजनों ने पोस्टमाॅर्टम कराने के लिए प्रार्थना पत्र दिया है। प्रीति भाई-बहनों में सबसे छोटी थी। उसकी दो बहनों की शादी हो चुकी है। दीपावली के अगले दिन प्रीति की मौत से भाई रजनीश, बृजेश और अवनीश के साथ मां सुनीता का रो-रोकर बुरा हाल है। सीओ दीपक कुमार सिंह ने बताया कि तहरीर आने पर जांच कर कार्रवाई की जाएगी।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें