फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Shahjahanpur News: हाईवे निर्माण कंपनी में कार्यरत श्रमिक की संदिग्ध हालात में मौत

Fri, 27 Sep 2024 07:22 PM IST
बरेली ब्यूरो संवाद न्यूज एजेंसी, शाहजहाँपुर
विज्ञापन
विज्ञापन
पुवायां (शाहजहांपुर)। पलिया हाईवे के निर्माण में लगी कंपनी के प्लांट पर कार्यरत बहराइच के श्रमिक की संदिग्ध हालात में मौत हो गई। कंपनी के अधिकारी किसी वाहन के चपेट में आने की बात कह रहे हैं, लेकिन पुलिस अभी तक यह पता नहीं लगा सकी है कि हादसा किस स्थान पर हुआ है।
विज्ञापन

बहराइच के थाना नानपारा के गांव बिसुनापुर निवासी भजऊ (40) एसआरएससी कंपनी मथुरा के बड़ागांव स्थित प्लांट पर श्रमिक का काम करते थे। बृहस्पतिवार सुबह भजऊ को कंपनी के कर्मचारी गंभीर अवस्था में सीएचसी लाए थे। डॉक्टर ने उन्हें राजकीय मेडिकल कॉलेज रेफर किया था। मेडिकल कॉलेज में इलाज के दौरान भजऊ ने दम तोड़ दिया। सूचना पर पुलिस ने शव पोस्टमार्टम को भेजा है। भजऊ के परिजनों को सूचना दी गई है।

निर्माण करा रही एसआरएससी कंपनी के जनसंपर्क अधिकारी योगेश शर्मा ने बताया कि भजऊ खाना खाने के बाद प्लांट में टहल रहा था। आशंका है कि वह किसी वाहन की चपेट में आकर घायल हो गया होगा। कार्यवाहक थाना प्रभारी राकेश सिंह ने बताया कि अभी यह जानकारी नहीं मिल सकी है कि भजऊ किस स्थान पर और कैसे घायल हुआ था। परिजनों ने अभी कोई तहरीर भी नहीं दी हे। जांच कर आगे की कार्रवाई की जाएगी।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें