मृतक गीता देवी का फाइल फोटो। स्रोत:परिजन
शाहजहांपुर। सेहरामऊ दक्षिणी के चांदापुर मार्ग पर स्थित सरौरा गांव में रविवार शाम हुए सड़क हादसे में बबक्करपुर गांव की 40 वर्षीय गीता देवी की मौत हो गई।
रविवार की शाम गीता अपने पति अनिल कुमार के साथ बाइक से होली मिलने के लिए अपने मायके कांट के अकर्रा रसूलपुर जा रही थीं। घर से कुछ दूरी पर स्थित सरौरा गांव के पास पीछे से आई बाइक उनकी बाइक से टकरा गई। पीछे बैठीं गीता देवी सिर के बल नीचे गिरीं। इससे उनके सिर पर गंभीर चोटें आ गई।
अनिल ने काॅल कर घटना की परिजनों को जानकारी दी। परिजन मौके पर पहुंचे और प्राइवेट वाहन से गीता को लेकर राजकीय मेडिकल काॅलेज आए। प्राथमिक उपचार के बाद डॉक्टर ने उन्हें बरेली रेफर कर दिया। परिजन गीता देवी को लेकर बरेली के निजी अस्पताल गए। वहां उनकी मौत हो गई।
सूचना पर गीता के पिता सर्वेश रो-रोकर बेहाल हो गए। परिजनों ने बताया कि पुलिस ने बाइक सवारों को पकड़ लिया है। वे आसपास क्षेत्र के ही रहने वाले हैं। पति अनिल कुमार ने बाइक सवारों पर कार्रवाई की मांग की।