फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Shahjahanpur News: महिला की संदिग्ध हालात में मौत, फंदे से लटका मिला शव

विज्ञापन
विज्ञापन
जलालाबाद (शाहजहांपुर)। ग्राम पंचायत नगरिया बुजुर्ग के मंझरा पाला निवासी रजनीश की 28 वर्षीय पत्नी रानी की शुक्रवार शाम संदिग्ध हालात में मौत हो गई। उनका शव कमरे में साड़ी के फंदे से लटका मिला।
विज्ञापन

परिजनों के अनुसार, रानी हरदोई के थाना रूपापुर के गांव इनायतपुर की रहने वालीं थीं। उनकी शादी 12 साल पूर्व रजनीश के साथ हुई थी। शाम करीब पांच बजे रजनीश को घर आने पर घटना की जानकारी हुई। घरवालों ने तुरंत यूपी-112 पुलिस को सूचना दी। परिजनों के अनुसार, मृतका का दस साल का एक बेटा व ढाई माह की एक बेटी है। प्रभारी निरीक्षक राजीव तोमर ने बताया कि कारण स्पष्ट नहीं हुआ है। मृतका के मायके वालों को सूचना दे दी गई है। संवाद
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें