फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Shahjahanpur News: खेत पर दवा छिड़कने के दौरान ग्रामीण की बिगड़ी हालत, मौत

विज्ञापन
अमोल का फाइल फोटो। स्राेत: परिजन
विज्ञापन
शाहजहांपुर। थाना जैतीपुर क्षेत्र के आलमपुर गांव निवासी 40 वर्षीय अमोल की मंगलवार दोपहर खेत पर फसल में दवा छिड़कने के दौरान हालत बिगड़ गई। निजी अस्पताल में चिकित्सकों ने उन्हें मृत घोषित कर दिया।
विज्ञापन

नन्हे ने बताया कि भतीजा अमोल मंगलवार पूर्वाह्न करीब 11 बजे खेत पर गेहूं की फसल में दवा छिड़कने के लिए गए थे। इस दौरान उसकी अचानक हालत बिगड़ गई और वह बेहोश हो गया। तुरंत उन्हें चिकित्सक को दिखाया, लेकिन उसकी जान नहीं बच सकी। उन्होंने कहा कि अमोल के पास एक बीघा खेती है। उस खेती से परिवार का खर्च नहीं चल पाता था। इसलिए अमोल मजदूरी करते थे।
उनके दो बेटे व एक बेटी हैं। तीनों की जिम्मेदारी उनकी पत्नी राधिका के कंधों पर आ गई है। कार्यवाहक थाना प्रभारी सत्यवीर सिंह ने बताया कि सूचना पर पोस्टमॉर्टम रिपोर्ट आने से मौत का कारण स्पष्ट होगा।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें