फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Shahjahanpur News: होमगार्ड की वर्दी पहनकर समन रिसीव कराते चौकीदार का वीडियो वायरल

विज्ञापन
विज्ञापन
भावलखेड़ा। आरसी मिशन क्षेत्र की सराय काइयां चौकी क्षेत्र के गांव मिश्रीपुर में एक चौकीदार के होमगार्ड की वर्दी पहनकर समन रिसीव कराने के नाम पर सुविधा शुल्क मांगे जाने का मामला सामने आया है। लोगों ने मामले का वीडियो बना लिया। जिसमें चौकीदार रुपये लेकर ऊपर तक दिए जाने की बात कह रहा है।
विज्ञापन

एक चौकीदार को अदालत के समन दिए जाने से पुलिस की कार्यप्रणाली पर सवालिया निशान लग रहे हैं। मामला संज्ञान में आने के बाद जांच शुरू कर दी गई है। हालांकि संवाद न्यूज एजेंसी वीडियो की पुष्टि नहीं करती है। इंस्पेक्टर धर्मेंद्र कुमार गुप्ता ने बताया कि प्रकरण संज्ञान में है। मामले की जांच कराई जाएगी। किस सिपाही ने समन चौकीदार को दिए और वो होमगार्ड की वर्दी क्यों पहने है। इस संबंध में जानकारी की जाएगी। संवाद
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें