फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Shahjahanpur News: खुटार में गन्ने के खेत पर बाघ ने सांड़ को मारा

विज्ञापन
विज्ञापन
खुटार। महुरैया क्षेत्र में बाघ ने गन्ने के खेत में एक सांड़ का मार डाला। बृहस्पतिवार को सांड़ का अधखाया शव खेत में पड़ा मिला। रेंजर ने वनकर्मियों के साथ मौका मुआयना किया।
विज्ञापन

रसवां कलां के मजरा महुरैया में बृहस्पतिवार को किसान खेतों में काम करने पहुंचे तो पप्पू के गन्ने के खेत के पास तमाम कुत्ते घूमते दिखे। किसानों ने शोर शराबा करते हुए लाठी, डंडे लेकर गन्ने के अंदर जाकर देखा तो वहां सांड़ का अधखाया शव पड़ा था। पास ही ही बाघ जैसे पैरों के निशान भी मिले।
बाघ होने की आशंका में आसपास गन्ना छील रहे श्रमिकों और किसानों ने गन्ने की कटाई बंद कर दी और वनकर्मियों को सांड़ की मौत की जानकारी दी। सूचना पाकर रेंजर मनोज श्रीवास्तव टीम के साथ मौके पर पहुंचे और जांच की। मैलानी और खुटार रेंज के जंगल खेत से कुछ ही दूर होने की कारण बाघ के जंगल से आकर सांड़ को मारने की आशंका जताई जा रही है। वनकर्मियों ने लोगों से खेत में सतर्कता के काम करने की अपील की है।
विज्ञापन


लखीमपुर के सीमा से सौ मीटर दूर शाहजहांपुर की ओर घटना हुई है। सांड़ को बाघ ही मार सकता है, इस कारण बाघ होने की संभावना है। पास में ही जंगल भी है। टीम लगाकर निगरानी कराई जा रही है।
विज्ञापन

- मनोज श्रीवास्तव, रेंजर खुटार
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें