फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Shahjahanpur News: नीलगाय पर हमला कर रहा बाघ किसानों के शोर मचाने पर भागा

विज्ञापन
विज्ञापन
खुटार। गांव बनकटा के पास धान के खेत में बाघ ने नीलगाय पर हमला कर दिया। हमले में वह घायल हो गई। किसानों के शोर मचाने के बाद बाघ गन्ने के खेतों में चला गया।
विज्ञापन

सोमवार सुबह गांव बनकटा के पास खुटार के मोहल्ला कोट निवासी पिंटू यादव के खेत में बाघ ने नीलगाय पर हमला कर दिया। फसल की रखवाली कर रहे पिंटू यादव, तिलक यादव, मुकेश मिश्रा, आशीष मिश्रा आदि किसानों ने शोर मचाया तो बाघ गन्ने के खेत में चला गया। किसानों की सूचना पर वन दरोगा रोहित पांडेय, वन रक्षक संतोष गौड़ अन्य वनकर्मियों के साथ मौके पर पहुंचे और पैरों के निशान ट्रेस करने का प्रयास किया। बारिश के कारण पैरों के निशान ट्रेस नहीं हो सके।
गांव बनकटा के झीलाहार के पास तीन दिन पूर्व बाघ ने छुट्टा सांड़ को मार डाला था। किसानों ने बताया कि छुट्टा पशुओं से फसल बचानी है, लेकिन बाघ के होने से उन लोगों को जान का खतरा है।
विज्ञापन
विज्ञापन


जानकारी मिली थी कि बाघ ने नीलगाय को दौड़ाया है। वनकर्मियों को मौके पर भेजा गया था। बाघ को जंगल की तरफ खदेड़ा जाएगा। ग्रामीणों को सतर्क किया जा रहा है।
-दिनेश बडोला, रेंजर खुटार
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें