फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Shahjahanpur News: मेडिकल काॅलेज में चार करोड़ से बनेगा स्पोर्ट्स काॅम्प्लेक्स

Sat, 28 Dec 2024 01:18 AM IST
बरेली ब्यूरो संवाद न्यूज एजेंसी, शाहजहाँपुर
विज्ञापन
विज्ञापन
शाहजहांपुर। कांट-जलालाबाद रोड पर स्थित राजकीय मेडिकल कॉलेज में चार करोड़ रुपये की लागत से स्पोर्ट्स कांप्लेक्स का निर्माण कराया जाएगा। इसके अतिरिक्त एमबीबीएस के छात्र-छात्राओं के लिए खेल के संसाधन जुटाए जाएंगे। निर्माण की जिम्मेदारी पैक्स फेड को दी गई।
विज्ञापन

अजीजपुर जिगनेरा स्थित राजकीय मेडिकल कॉलेज में एमबीबीएस की पढ़ाई करने वाले सौ छात्र-छात्राओं के अलावा नर्सिग समेत विभिन्न विषयों के विद्यार्थी रहते हैं। कॉलेज परिसर में उनके खेलने के लिए इंतजाम नहीं है। उनके लिए स्पोर्ट्स कांप्लेक्स का निर्माण कराने को हरी झंडी मिल गई। प्राचार्य डॉ.राजेश कुमार ने बताया कि बैडमिंटन कोर्ट, दो टीटी टेबिल, इंडोर स्पोर्ट्स, जिम, दो रीडिंग रूम, दो आफिस आदि बनाना प्रस्तावित है। इस कार्य के लिए चार करोड़ रुपये स्वीकृत किए गए हैं।
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें