फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

इलेक्ट्रॉनिक्स उत्पादों पर ऑफरों की बौछार

विज्ञापन
विज्ञापन
शाहजहांपुर। कंप्यूटर, लैपटॉप और प्रिंटर से लेकर फ्रिज, टीवी, वाशिंग मशीन आदि इलेक्ट्रॉनिक्स उत्पाद बनाने वाली विभिन्न कंपनियों ने नवरात्र से दिवाली तक त्योहारों की शृंखला को ध्यान में रखते हुए लुभावने ऑफरों की बौछार कर दी है। कई कंपनियों ने वारंटी अवधि बढ़ाने के साथ ही लॉकडाउन में आई कारोबारी मंदी की क्षतिपूर्ति करने को उत्पादों की कीमतें भी घटा दी हैं। इसे देखते इलेक्ट्रॉनिक्स शोरूम संचालकों और निर्माता कंपनियों के डीलर्स को उम्मीद है कि त्योहारी सीजन में बिक्री जोर पकड़ेगी। हालांकि, अभी लोग अपनी जरूरत की चीजों के बारे में सिर्फ पूछताछ कर रहे हैं, लेकिन विक्रेताओं का मानना है कि नवरात्र से बिक्री में उछाल आने के साथ बाजार गरमाने लगेगा।
विज्ञापन

खास यह है कि ग्राहकों को आकर्षित करने वाले ऑफर देने निर्माता कंपनियों के साथ विक्रेताओं में अघोषित होड़ लगी है। जो कंपनियां अभी तक फ्रिज, एसी, वाशिंग मशीन आदि पर तीन से पांच वर्ष की वारंटी दे रही थीं, उन्होंने इन उत्पादों के दाम घटाने के अलावा गारंटी और वारंटी की अवधि भी बढ़ाकर सात से दस वर्ष कर दी है। एक प्रमुख बहुराष्ट्रीय कंपनी ने अपने ग्राहकों के लिए 50000 रुपये का कोरोना बीमा ऑफर दिया है। ऑफर देने में डीलर्स भी पीछे नहीं हैं। उन्होंने भी तीन हजार रुपये और इससे अधिक मूल्य के आइटमों की खरीद पर निश्चित अपनी ओर से आकर्षक उपहार घोषित किए हैं।
नवरात्र से बाजार उभार पर आने की उम्मीद है। कंपनियां जिस तरह के ऑफर दे रही हैं, उन्हें देखते दिवाली तक कारोबार और सुधर जाएगा। जो लोग किश्तों पर सामान लेना चाहते हैं, उन्हें बिना ब्याज फाइनेंस सुविधा मिलेगी। कंपनियों के कैश बैक ऑफर और निश्चित उपहार की योजनाएं भी लोगों को आकर्षित कर रही हैं। मैंने तीन हजार रुपये से अधिक मूल्य के आइटम की खरीद पर 400 रुपये कीमत तक के निश्चित उपहार की पेशकश की है और लोग इसे पसंद भी कर रहे हैं। कई कंपनियों ने वारंटी बढ़ाने के साथ एक्सचेंज ऑफर भी दिया है।
विज्ञापन

- सुवनीत पाठक, इलेक्ट्रॉनिक्स कारोबारी
अभी ग्राहक कम आ रहे हैं, लेकिन आने वाला समय बेहतर होगा। अगले तीन माह मेें शादियां होनी हैं और इस बार सहालगी सीजन मेें बंपर बिक्री होनी तय है क्योंकि जितने ऑफर इस वर्ष कंपनियां दे रही हैं, उतने पहले कभी नहीं दिए। एक कंपनी ने 32 इंच की एलईडी के दाम दस हजार रुपये घटा दिए हैं। कोरोना से गिरे बाजार को उठाने के लिए कंपनियों के अलावा मुझ जैसे डीलर भी प्रयासरत हैं। वाशिंग मशीन के दाम दो हजार रुपये कम करने के साथ ग्राहकों को ब्रांडेड इस्तरी मुफ्त देने का निर्णय किया है।
- राजीव कुमार गुप्ता, इलेक्ट्रॉनिक्स कारोबारी
लॉकडाउन में गिरे टर्नओवर की भरपाई के लिए इलेक्ट्रॉनिक्स कंपनियां जिस तरह ऑफर दे रही हैं, उससे ग्राहक फायदे में हैं। हालांकि, अभी लोग उन वस्तुओं के बारे में केवल पूछताछ कर रहे हैं, जिन्हेें खरीदने के इच्छुक हैं। खरीदारी का दौर नवरात्र से शुरू हो जाएगा। कंपनियों में आकर्षक ऑफर देने की इस बार जैसी होड़ पहले कभी नहीं दिखी। एक्सचेंज ऑफर, फ्रिज के दामों में गिरावट और वारंटी अवधि में वृद्धि का ग्राहकों को निश्चित लाभ मिलेगा। अपनी ओर से निश्चित उपहार घोषित किया है।
- शुभम अग्रवाल, इलेक्ट्रॉनिक्स कारोबारी
लॉकडाउन खुलने के बाद भी बाजार मेें खालीपन छाया रहा। शोरूम और दुकानें खुलीं, लेकिन दो माह तक लोग सिर्फ बेहद जरूरी चीजों की खरीददारी तक सीमित रहे। अब नवरात्र के साथ त्योहारी सीजन नजदीक आने से लगने लगा कि पिछले दिनों हुए नुकसान की भरपाई हो जाएगी। नवंबर से शादियां शुरू हो रही हैं और तब बाजार भी चरम पर पहुंच जाएगा। कंपनियां कई तरह के ऑफर दे रही हैं, जिनमें कोरोना बीमा ऑफर शामिल है। शोरूम पर नियमित रूप से ग्राहकों के लिए लकी ड्रॉ शुरू किया गया है।
विज्ञापन

- बलविंदर सिंह बजाज, इलेक्ट्रॉनिक्स कारोबारी
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें