फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Shahjahanpur News: महिला को गलत नीयत से पकड़ने की रिपोर्ट दर्ज

विज्ञापन
विज्ञापन
पुवायां। महिला को कॉल कर अश्लील बातें करने, घर में घुसकर गलत नीयत से पकड़ने और धमकाने के मामले में पुलिस ने रिपोर्ट दर्ज नहीं की तो महिला ने सीओ प्रवीण मलिक से गुहार की। सीओ के आदेश पर रिपोर्ट दर्ज की गई है।
विज्ञापन


क्षेत्र के एक गांव निवासी महिला ने पुलिस को बताया कि वीरपाल उनके मोबाइल पर कॉल कर अश्लील बातें करता है। आरोपी धमकी देता है कि बात नहीं करने पर पूरे गांव में बदनामी कर देगा। बताया कि 27 अगस्त की रात साढ़े नौ बजे उसके पति घर पर नहीं थे। वीरपाल घर में घुस आया और गलत नीयत से चारपाई पर दबोच लिया। शोर मचाने पर लोगों ने आकर बचाया।
इससे नाराज वीरपाल, सुनील, पंकज, श्यामबाबू और गुड्डी देवी ने दरवाजे पर आकर गाली-गलौज की और दुष्कर्म की धमकी दी। उनके पास इसकी रिकार्डिंग भी है। घटना के बाद उन्होंने पुवायां थाने में तहरीर दी, लेकिन रिपोर्ट दर्ज नहीं की गई थी। सीओ के आदेश पर नामजद रिपोर्ट दर्ज कर जांच शुरू कर दी गई है। संवाद
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें