शाहजहांपुर। भारतीय जनता पार्टी की महानगर अध्यक्ष शिल्पी गुप्ता ने बिहार के पूर्व उप मुख्यमंत्री तेजस्वी यादव के खिलाफ रिपोर्ट दर्ज कराई है।
उन्होंने दर्ज कराई रिपोर्ट में बताया है कि सोशल मीडिया पर तेजस्वी यादव ने प्रधानमंत्री पर अमर्यादित टिप्पणी पोस्ट की है। इससे जनता में काफी रोष है। इसे बिल्कुल बर्दाश्त नहीं किया जाएगा। इंस्पेक्टर अरविंद सिंह चौहान ने बताया कि महानगर अध्यक्ष की तहरीर के आधार पर बीएनएस की धारा 353 (2) और 197 (1) के तहत रिपोर्ट दर्ज कर ली गई है। संवाद