पुवायां। चोरी की बाइक और आरोपी के पकड़े जाने के बाद रिपोर्ट दर्ज कर ली गई और बरामदगी दिखाकर आरोपी का चालान कर दिया गया।
पुवायां के चिराग गुप्ता का खुटार रोड पर ढाबा है। उन्होंने कुछ दिन पूर्व खुटार के गांव चांदपुर निवासी रिंकू को ढाबे पर काम के लिए रखा था। 26 मई को गांव भिलावा के अमित कुमार ढाबे पर गए थे। इस बीच रिंकू सामान लाने का बहाना करते हुए उनकी बाइक लेकर गायब हो गया था। चिराग गुप्ता ने 26 मई को ही पुलिस को तहरीर दी थी, लेकिन रिपोर्ट दर्ज नहीं की गई थी। लगातार चक्कर लगाने के बाद भी रिपोर्ट दर्ज नहीं हो सकी थी।
पुलिस ने आरोपी रिंकू को बाइक के साथ पकड़ने के बाद 30 मई को बाइक चोरी की रिपोर्ट दर्ज करने के बाद बाइक की बरामदगी दिखा दी और रिंकू का चालान कर दिया। पुलिस के प्रेस नोट के अनुसार बाइक 26 मई को चोरी हुई थी, लेकिन चिराग गुप्ता ने रिपोर्ट 30 मई को दर्ज कराई थी। इसी दिन दोपहर डेढ़ बजे चेकिंग के दौरान रिंकू बाइक मोड़कर भागने लगा तो उसे पकड़ लिया गया। रिंकू बाइक को बेचने के लिए कहीं जा रहा था।