फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Shahjahanpur News: मंदिर के बाबा पर दर्ज कराई रिपोर्ट

विज्ञापन
विज्ञापन
तिलहर। कटरा थाना क्षेत्र के गांव फीलनगर निवासी सुतेशपाल ने रिपोर्ट दर्ज कराई है। उन्होंने बताया कि 19 मई को उनकी मां कछियानी खेड़ा स्थित हनुमान मंदिर प्रसाद चढ़ाने गईं थीं। इसी दौरान मंदिर परिसर में उनकी सोने की चेन गिर गई। आरोप है कि मंदिर में मौजूद बाबा ने उनकी चेन उठाकर अपने सेवादार को दे दी। यह पूरी घटना मंदिर में लगे सीसी कैमरे में कैद हो गई। सुतेशपाल ने बताया कि बाबा से सीसी कैमरों की फुटेज दिखाने और चेन वापस करने की बात कही, लेकिन बाबा ने फुटेज दिखाने से मना कर दिया। प्रभारी निरीक्षक प्रिंस शर्मा ने बताया कि रिपोर्ट दर्ज कर ली गई है। मामले की जांच कर तथ्य व साक्ष्यों के आधार पर आगे की कार्रवाई की जाएगी। संवाद
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें