फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Shahjahanpur News: कर्मचारियों पर दर्ज कराई रुपया गबन करने की रिपोर्ट

विज्ञापन
विज्ञापन
शाहजहांपुर। चौक कोतवाली में नवादा इंदेपुर निवासी अखिल भारतीय उद्योग व्यापार मंडल के जिला उपाध्यक्ष देवेश गुप्ता ने प्राथमिकी दर्ज कराई है।
विज्ञापन

उन्होंने बताया कि वह मीसो ऑनलाइन शॉपिंग कंपनी से पेमेंट को कलेक्ट करने का काम अपने स्टॉफ के अजीत शुक्ला से कराते हैं। उनकी कंपनी के दो ऑफिस हैं। एक पर अमन मिश्रा और दूसरे पर मैनेजर सुखपाल काम करते हैं। आरोप है कि पिछले साल 23 अगस्त को दोनों ने मिलकर ऑफिस से 7,30,863 रुपये का गबन कर लिया।
विज्ञापन

पूछताछ में दोनों ने प्रशांत अवस्थी का भी नाम बताया, जो कि अमन का बहनोई है। उन्होंने बताया कि सुखपाल से तीन लाख रुपये बरामद कर लिए गए थे। बताया कि अमन और उसके बहनोई प्रशांत लोधीपुर में एक किराये के मकान में रह रहे हैं। इंस्पेक्टर अश्वनी सिंह ने बताया कि रिपोर्ट दर्ज कर ली गई है। जांच की जा रही है। संवाद
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें