फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Shahjahanpur News: बालिका का पैर कटने के मामले में बस चालक पर रिपोर्ट दर्ज

विज्ञापन
विज्ञापन
खुटार। 22 अप्रैल को आपातकालीन खिड़की अचानक खुलने से बस के बाहर गिरी बालिका का पैर कट जाने के मामले में मामा की ओर से बस चालक पर रिपोर्ट दर्ज कराई गई है।
विज्ञापन

लखीमपुर के थाना निघासन के गांव निषाद नगर मूड़न बुजुर्ग निवासी रघुवीर ने पुलिस को बताया कि उनकी बहन विद्या देवी अपनी ननद शिवानी और पुत्री नैना देवी के साथ 22 अप्रैल को निजी बस से गाजियाबाद जा रहीं थीं। चालक बस तेज गति से चला रहा था। यात्रियों के कई बार मना करने के बाद भी चालक ने बस को धीमा नहीं किया।
खुटार क्षेत्र में गांव प्रसादपुर के पास बहन ने पानी बाहर डालने के लिए हाथ खिड़की से जैसी ही बाहर निकाला वैसे ही बस की आपातकालीन खिड़की खुल गई और नैना बस से गिरकर पहिए के नीचे आ गई। हादसे में नैना का दायां पैर कट गया और बाएं हाथ में गंभीर चोट लग गई।
विज्ञापन
विज्ञापन

थाना प्रभारी राजेंद्र कुमार रावत ने बताया कि तहरीर के आधार पर रिपोर्ट दर्ज कर ली गई है। जांच कर कार्रवाई की जाएगी। संवाद
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें