फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Shahjahanpur News: पशु पकड़ने वाले राजस्थान के छह लोगों पर रिपोर्ट दर्ज, चार गिरफ्तार

विज्ञापन
जलालाबाद में ग्राम बझेड़ा स्थित गोशाला परिसर में मौजूद गोवंश। संवाद - फोटो : reasi news
विज्ञापन
जलालाबाद। राजस्थान के घुमंतू परिवारों द्वारा जिगनेरा गांव में पकड़कर लाए गए करीब 150 गोवंशीय पशुओं को प्रशासन ने मंगलवार को बझेड़ा स्थित अस्थायी गोशाला के खुले मैदान में बंद करा दिया। भीषण ठंड और भूख-प्यास से तमाम पशु बेहाल हो गए। इस बीच, पुलिस ने छुट्टा पशु पकड़े जाने के मामले में छह लोगों पर रिपोर्ट दर्ज की है। तीन महिलाओं समेत चार आरोपियों को गिरफ्तार कर लिया गया है।
विज्ञापन

राजस्थान से आए कुछ लोग आसपास के गांवों से छुट्टा गोवंशीय पशुओं को पकड़कर उन्हें साथ ले जाने की नीयत से जिगनेरा के एक मैदान पर हांक लाए थे। इस मामले में भारतीय बजरंग दल के प्रांत मंत्री मुनिराज सिंह की सूचना पर जिगनेरा पहुंची पुलिस ने राजस्थानी परिवारों के कब्जे पकड़े गए छुट्टा पशुओं समेत उनके पशु भी अपने कब्जे में ले लिए।
अधिकारियों के निर्देश पर इन सभी पशुओं को बझेड़ा गांव की गोशाला के खुले प्रांगण में तारों की बाड़ लगाकर वहां बंद कर दिया गया। 30 पशुओं की क्षमता वाली यह गोशाला अभी निर्माणाधीन है और वहां पशुओं के चारा-पानी की कोई व्यवस्था नहीं है। बुधवार को पुलिस ने करीब 30-35 पशुओं को अन्य गोशालाओं में भेज दिया, लेकिन अब वहां सौ से ज्यादा पशु खुले बाड़े में बंद हैं।
विज्ञापन

एसडीएम प्रभात राय ने बताया कि पशुओं के लिए भूसे की व्यवस्था भी कराई गई है। एसडीएम के अनुसार जिन गोशालाओं में जितनी जगह मिल रही है, उसी अनुपात में वहां पकड़े गए पशु भेजे जा रहे हैं। प्रभारी निरीक्षक राजीव तोमर ने बताया कि पशुओं को पकड़ने वाले राजस्थान के जनपद टोंक के गांव देवली निवासी राजू, बूंदी के गांव लक्ष्मीपुर निवासी मंगीलाल, बंजारों की झोंपड़ी निवासी महेंद्र की पत्नी सीमा, बूंदी निवासी भंवर की बेटी सीता तथा मान सिंह व कमला के खिलाफ रिपोर्ट दर्ज की गई है। चार लोगों को गिरफ्तार कर लिया गया है।
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें