कलान। दहेज की मांग पूरी नहीं होने पर विवाहिता को ससुराल वालों ने मारपीट कर घर से निकाल दिया। कस्बा निवासी महिला अफरोज की तहरीर पर पुलिस ने कमालगंज, फर्रुखाबाद निवासी उसके पति रिजवान समेत ससुराल पक्ष के सात लोगों के खिलाफ दहेज उत्पीड़न अधिनियम के तहत रिपोर्ट दर्ज की है।
रिपोर्ट में विवाहिता ने ससुर बादशाह, सास चांदनी, जेठ रियासत, शराफत, बल्लू और ननद भूरी को भी नामजद कराया है। अफरोज ने पुलिस को बताया कि डेढ़ साल पहले हुई शादी पर पिता ने 6.50 लाख रुपये खर्च किए, लेकिन बाद में ससुराल वालों ने कार समेत पांच लाख रुपये की मांग करके उन्हें प्रताड़ित करना शुरू कर दिया। प्रभारी निरीक्षक प्रभाष चंद के अनुसार रिपोर्ट दर्ज कर मामले की विवेचना शुरू कर दी गई है। संवाद