फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Shahjahanpur News: दोबारा हुए सर्वे में 285 स्कूलों के ऊपर से गुजरती मिलीं बिजली की लाइन

विज्ञापन
विज्ञापन
शाहजहांपुर। बेसिक शिक्षा विभाग के स्कूलों के ऊपर से गुजरी लाइनों को हटाए जाने के मामले में गड़बड़ी सामने आने के बाद विभाग ने बीईओ के माध्यम से एक बार फिर सर्वे कराकर सूची मांगी है। बीईओ ने 285 स्कूलों की सूची उपलब्ध कराई है। डीएम ने बैठक में अधीक्षण अभियंता को जल्द ही लाइन शिफ्ट करने के निर्देश दिए हैं।
विज्ञापन

बुधवार को डीएम धर्मेंद्र प्रताप सिंह की अध्यक्षता में बेसिक शिक्षा विभाग के जर्जर विद्यालय भवनों, विद्यालयों के ऊपर से गुजर रही हाईटेंशन विद्युत लाइनों व कायाकल्प योजना के तहत संचालित कार्यों की समीक्षा बैठक में विभिन्न बिंदुओं पर चर्चा की गई।
डीएम ने खंड विकास अधिकारियों को निर्देश दिए कि विद्यालयों में चहारदीवारी, शौचालय, संपर्क मार्ग, रंगाई-पुताई, टाइलिंग सहित अन्य आवश्यक कार्यों की सूची बीईओ से प्राप्त कर उन्हें कार्ययोजना में शामिल किया जाए। उन्होंने निर्देश दिए कि किसी भी कार्य की डुप्लीकेशन नहीं होना चाहिए।
विज्ञापन

जर्जर विद्यालय भवनों की समीक्षा के दौरान डीएम ने पहले चिह्नित 128 व बाद में तैयार की गई 240 भवनों की सूची के संबंध में मूल्यांकन, ध्वस्तीकरण एवं मलबे की नीलामी की प्रगति की जानकारी ली। उन्होंने निर्देश दिए कि संबंधित कार्य रविवार तक प्रत्येक दशा में पूर्ण कर लिए जाएं। बैठक में सीडीओ उत्कर्ष द्विवेदी, डीडीओ ऋषि पाल सिंह, बीएसए जयशंकर श्रीवास्तव, डीसी मनरेगा यशोवर्धन सिंह आदि मौजूद रहे।
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें