फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Shahjahanpur News: धर्मस्थलों की जमीन बेचने का आरोप लगाकर किया प्रदर्शन

विज्ञापन
पुवायां तहसील परिसर में प्रदर्शन करते पीड़ितों के साथ हिंदू युवा संगठन के कार्यकर्ता। स्रोत : स
विज्ञापन
पुवाया। धर्मस्थलों की जमीन बेचने का आरोप लगाते हुए पीड़ितों के साथ हिंदू युवा संगठन के कार्यकर्ताओं ने तहसील में प्रदर्शन करते हुए डीएम को संबोधित ज्ञापन एसडीएम को सौंपकर कार्रवाई कराने की मांग की।
विज्ञापन

सोमवार दोपहर हिंदू युवा संगठन उत्तर प्रदेश (अ) के प्रदेश अध्यक्ष अवनीश मिश्र के नेतृत्व में दिए गए ज्ञापन में बताया गया कि पुवायां कस्बे में काफी प्राचीन धर्मस्थल है। इसी धर्मस्थल के पास में ही लोहार बढैया जाति के करीब 65 परिवार अपना मकान बनाकर करीब चार पीढ़ी से रह रहे हैं।
अब इन परिवारों को उजाड़ने की कोशिश की जा रही है और धार्मिक स्थान की भूमि बेची जा रही है। इसके अलावा एक ट्रस्ट की जमीन बिक्री किए जाने, नगर पालिका की भूमि को राजस्व अभिलेखों में हेराफेरी कर प्लॉटिंग करके बिक्री करने के मामले की जांच कराकर कार्रवाई कराने की मांग की गई।
विज्ञापन

एक सप्ताह के अंदर समस्या का समाधान नहीं होने पर कलक्ट्रेट में अनिश्चितकालीन धरना प्रदर्शन करने की चेतावनी दी गई। संगठन के जिला संरक्षक आनंद पांडे, ब्लॉक अध्यक्ष सौरभ पटेल, नगर अध्यक्ष भारत राठौर, सूरत श्रीवास्तव, मोहित सिंह आदि मौजूद रहे।
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें