फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Shahjahanpur News: योग को दैनिक दिनचर्या में शामिल करने का प्रण

विज्ञापन
रोजा थाने में योग के आसन करतीं पुलिस कर्मीं। स्रोत: मीडिया सेल
विज्ञापन
शाहजहांपुर। अंतरराष्ट्रीय योग दिवस पूरे उत्साह के साथ रविवार को मनाया गया। जीएफ कॉलेज के मैदान पर वित्त मंत्री ने जिला स्तरीय अधिकारियों व गण्यमान्य लोगों के साथ योग के आसन किए। इस दौरान योग से हाेने वाले फायदे भी गिनाए गए, साथ ही दैनिक दिनचर्या में योग को शामिल करने का प्रण लिया गया।
विज्ञापन

जीएफ कॉलेज के मैदान पर योग दिवस का शुभारंभ मंत्री सुरेश खन्ना, नोडल अधिकारी प्रमुख सचिव मनीष चौहान व डीएम धर्मेंद्र प्रताप सिंह ने भगवान धन्वंतरि व महर्षि पतंजलि के चित्रों पर माल्यार्पण कर किया।
योग विज्ञान संस्थान के जिला प्रधान डॉ.अवधेश मणि त्रिपाठी ने सूक्ष्म व्यायाम के बाद प्रणव मंत्र ओम की ध्वनि की। इसके बाद विभिन्न आसन किए गए। अंत में वित्त मंत्री ने कहा कि योग अति प्राचीन विधा है। योग से न सिर्फ शरीर स्वस्थ रहता है, बल्कि मन भी खुश होता है।
विज्ञापन

सांसों को साधना महत्वपूर्ण कला है। हर व्यक्ति को योग अपनी नियमित दिनचर्या में शामिल करना चाहिए। मंच पर जिला महिला योग प्रमुख ज्योति गुप्ता, मृदुल गुप्ता व अभिनव शुक्ला ने योगासनों का प्रदर्शन किया। इसके बाद लोगों ने प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी के कोलकाता के सीधे प्रसारण को देखा और सुना।
इंदु अजनबी के संचालन में हुए कार्यक्रम में सांसद अरुण कुमार सागर, महापौर अर्चना वर्मा, भाजपा महानगर अध्यक्ष शिल्पी गुप्ता, डीपीएस राठौर, एसपी सौरभ दीक्षित, सीडीओ उत्कर्ष द्विवेदी, नगर आयुक्त सौम्या गुरुरानी, एडीएम रजनीश कुमार मिश्रा आदि मौजूद रहे।
योग विज्ञान संस्थान के प्रशिक्षकों ने राजकीय मेडिकल कॉलेज में योगासन कराए। नालंदा एक्सीलेंस स्कूल में जवाहर लाल रस्तोगी ने आसन कराए।
मानवता वेलफेयर सोसायटी की ओर से कैंट स्थित मानवता की पाठशाला में बच्चों के साथ आसन किए गए। संस्थापक अमित श्रीवास्तव ने योग के फायदे बताए। दयानंद योग केंद्र पर बड़ी संख्या में साधक शामिल हुए। मुख्य अतिथि श्रीदत्त शुक्ल, ज्ञानेश चंद्र मिश्रा मौजूद रहे।
उमा टंडन, राजेश शुक्ला, रघुवीर सिंह ने आसन कराए। भारतीय स्टेट बैंक के पदाधिकारियों ने दयानंद योग केंद्र के केंद्र प्रमुख डॉ.देशबंधु, सुमन तिवारी, सरोज कश्यप, रेनू सक्सेना को प्रतीक चिह्ल देकर सम्मानित किया।
भोर फाउंडेशन की ओर से होली एंजिल्स स्कूल चिनौर में योग शिविर का शुभारंभ वित्त मंत्री सुरेश खन्ना व फाउंडेशन की अध्यक्ष स्वाति सिंह ने गुब्बारे उड़ाकर किया। प्रशिक्षकों ने विभिन्न योगासनों, प्राणायाम और ध्यान की बारीकियां सिखाईं। डॉ.सुरेश मिश्रा के संचालन में हुए कार्यक्रम में अशोक अग्रवाल, चित्रा सक्सेना, शरद राही, अमित एडवर्ड मौजूद रहे।
मदरसा नुरूल हुदा बिजलीपुरा में योगासन व प्राणायाम का अभ्यास किया गया। प्रधानाचार्य इकबाल हुसैन उर्फ फूल मियां ने योग के फायदे गिनाए। जनसेवा केंद्रों पर योग जागरूकता व सामूहिक योगाभ्यास किया गया। इस बीच प्रधानमंत्री के कार्यक्रम का सीधा प्रसारण भी देखा गया।
दलेलगंज स्थित हर कुमार पाठक कन्या कन्या इंटर कॉलेज में प्रधानाचार्य ब्यूटी ने छात्राओं को योग के विभिन्न आसन कराए। आर्य महिला डिग्री कॉलेज में योग प्रशिक्षक गीता पांडेय, अर्चना दीक्षित व गायत्री वर्मा ने कार्यक्रम का शुभारंभ किया। प्राचार्य प्रो. सुरचना त्रिवेदी की निगरानी में योग के आसन किए गए। जवाहर नवोदय विद्यालय में योग दिवस पर विभिन्न आसन कराए गए। कैंप कमांडेंट कर्नल संग्राम सिंह चीमा ने योग से होने वाले फायदे बताए। इसके बाद कैडेटाें ने शहीद संग्रहालय का भ्रमण किया।

खिरनीबाग स्थित रामचरन लाल धर्मशाला में ‘योगा फॉर हेल्दी एजिंग थीम’ पर कार्यक्रम हुआ। जन शिक्षण संस्थान के निदेशक सुशील मिश्रा व आदर्श दिव्यांग कल्याण संस्थान के प्रदेश सचिव नीरज वाजपेई की निगरानी में कार्यक्रम हुआ।

देहात क्षेत्रों में भी उत्साह से किए योग के आसन
रोजा। रोजा थाने में सीओ सदर शुभम वर्मा के नेतृत्व में योग के आसन किए गए। पुलिस कर्मियों ने आसन कर दिनचर्या में योग को शामिल करने का संकल्प लिया।
जलालाबाद। गांव सरांय साधौ स्थित भामाशाह पार्क में विधायक हरिप्रकाश वर्मा, नगर पालिलका चेयरमैन शकील खां, ईओ एचएन उपाध्याय आदि ने योग किया। राजकीय महाविद्यालय में प्राचार्य श्रीकृष्ण, यादवेंद्र आर्य, आदि ने योगिक क्रियाएं की। गांव नौसारा लहसडी स्थित देवनारायण मंदिर योग आश्रम में पीठाधीश्वर स्वामी सत्यदेव महाराज ने विभिन्न गांवों से आए युवाओं को योग कराया।
तिलहर। गांधी पार्क मैदान पर पालिका ईओ सुनील कुमार की अध्यक्षता में योग के आसन कराए गए। व्यापारी नेता सौरभ गुप्ता, रवि गुप्ता, डॉ. प्रमोद आदि मौजूद रहे। चीनी मिल परिसर में जीएम शैलेंद्र आस्थाना समेत अधिकारी-कर्मचारियों ने योग किया। तहसील परिसर में तहसीलदार अजहर, सीएचसी में प्रभारी चिकित्सा अधिकारी डॉ. ओमेंद्र राठौर, थाना परिसर में सीओ इशिका सिंह, ब्लाक परिसर में ब्लॉक प्रमुख कविता यादव की निगरानी में योग के आसन किए गए।
जैतीपुर। ग्राम पंचायत बिनौरा बिनौरिया, खेड़ा बझेड़ा में सरस्वती शिशु मंदिर के अलावा गढ़िया रंगीन में भी योग शिविर हुए। भाजपा नेता राजीव कश्यप, सुनील सिंह भदौरिया आदि मौजूद रहे।
मिर्जापुर स्थित श्री संतन पाल सिंह आयुर्वेदिक मेडिकल कॉलेज में चेयरमैन डॉ.नीलेश यादव ने योग से होने वाले फायदे गिनाए। समन्वयक डॉ. दिव्या, डॉ. आदित्या, डॉ. दीपक यादव मौजूद रहे।
परौर। प्राथमिक विद्यालय कुंडलिया में आंगनबाड़ी कार्यकर्ता सोनमती, शिक्षामित्र कमलेश मिश्रा ने योग कराया। संविलियन विद्यालय परौर में प्रधानाध्यापक महेश सिंह ने योग के आसन कराए।
-
राज्यसभा सांसद, एमएलएसी, विधायक, चेयरमैन ने किया योग

पुवायां। द जेंटलमैन बाइसिकल क्लब, नगर पालिका परिषद और पतंजलि योगपीठ के संयुक्त तत्वावधान में अंतराष्ट्रीय योग दिवस मनाया गया। पुवायां इंटर कॉलेज में हुए आयोजन में राज्यसभा सांसद मिथिलेश कुमार, एमएलसी डॉ. सुधीर गुप्ता, विधायक चेतराम सहित तमाम लोगों ने योगाभ्यास किया। विद्याभारती के योग क्षेत्र प्रमुख कमल प्रकाश द्विवेदी ने सूक्ष्म व्यायाम के साथ -साथ दैनिक योग कराया। पूर्व विधायक शकुंतला देवी, ब्लॉक प्रमुख के पति सुरजन लाल, चेयरमैन संजय गुप्ता, एसडीएम, नगरपालिका ईओ, बीडीओ आरपी राना सहित कई लोगों ने योग किया। योग सप्ताह में प्रतिभाग करने वालों को प्रमाणपत्र भी दिए गए। पुवायां और खुटार थाने में पुलिसकर्मियों ने योग किया। संवाद

योग के आसन कर फायदे गिनाए
मीरानपुर कटरा। शान इंटर कॉलेज में योग अभ्यास कार्यक्रम में मुख्य अतिथि नगर पंचायत अध्यक्ष डॉ.पूजा कसाना ने योग के फायदे गिनाए। आदर्श इंटर कॉलेज में योग गुरु पुष्पेंद्र सिंह यादव ने योग कराया। प्रबंधक महेशचंद्र मल्होत्रा, प्रधानाचार्य प्रदीप सिंह, एके सिंह, बिंदेश्वर सिंह मौजूद रहे। नगर पंचायत कार्यालय परिसर में चेयरमैन के पति दानिश जीशान खां, आरिश, जीशान खां, हरिशंकर सिंह व ईओ शिवलाल राम ने योग किया। संवाद

रोजा थाने में योग के आसन करतीं पुलिस कर्मीं। स्रोत: मीडिया सेल

रोजा थाने में योग के आसन करतीं पुलिस कर्मीं। स्रोत: मीडिया सेल

रोजा थाने में योग के आसन करतीं पुलिस कर्मीं। स्रोत: मीडिया सेल

रोजा थाने में योग के आसन करतीं पुलिस कर्मीं। स्रोत: मीडिया सेल

रोजा थाने में योग के आसन करतीं पुलिस कर्मीं। स्रोत: मीडिया सेल

रोजा थाने में योग के आसन करतीं पुलिस कर्मीं। स्रोत: मीडिया सेल

विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें