फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

सरकारी पोषाहार के रिफाइंड तेल से भरी पिकअप पकड़ी

विज्ञापन
तिलहर थाने पर पकड़ी गई पोषाहार रिफाइंड की पेटियों से भरी खड़ी मिनी पिकअप - फोटो : SHAHJAHANPUR
विज्ञापन
शाहजहांपुर/तिलहर। बाल विकास विभाग के आंगनबाड़ी केंद्रों पर पोषाहार के तौर बांटने के लिए भेजे जा रहे रिफाइंड तेल को नैफेड संस्था के एक कर्मचारी ने विभागीय गोदाम पर पहुंचाने के बजाय रास्ते में गायब कर दिया। नैफेड के स्थानीय सप्लायर ने पुलिस को सूचना देकर वाहन के साथ भेजे गए दो कर्मचारियों को पकड़वा दिया। उसकी निशानदेही पर शुक्रवार देर रात अंटा चौराहा स्थित एक नमकीन भंडार के गोदाम पर छापा मारकर कुछ लोगों को पुलिस थाने ले गई। चार लोगों पर रिपोर्ट दर्ज की गई है।
विज्ञापन

तिलहर पुलिस को सूचना मिली थी कि चोरी किया गया रिफाइंड तेल पिकअप से हाईवे के किनारे एक जगह उतारा जा रहा है। पुलिस ने मौके पर दो लोगों को पिकअप में रखीं रिफाइंड की लगभग 100 पेटियों समेत पकड़ा जबकि 500 पेटियां गायब होने की सूचना थी। पकड़े गए लोगों से पूछताछ होने पर पता चला कि उन्होंने शहर के नमकीन गोदाम पर भी रिफाइंड तेल उतारा है। इस पर पुलिस ने वहां भी छापा मारकर कुछ लोगों को पूछताछ के लिए पकड़ा। पकड़े गए लोगों से पुलिस पूछताछ करने में जुटी है। जिला कार्यक्रम अधिकारी (बाल विकास एवं पोषाहार) युगुल किशोर सांगुड़ी ने पूरे मामले से डीएम उमेश प्रताप सिंह को अवगत करा दिया है। उन्होंने बताया कि निदेशालय स्तर पर सूचना देने के बाद मामले की जांच के लिए शनिवार को लखनऊ से राज्य स्तर के अधिकारी नवीन कुमार यहां आ रहे हैं। डीपीओ के अनुसार विभाग को पोषाहार उपलब्ध कराने वाली संस्था नैफेड का गोदाम नगरिया मोड़ पर है। वहां से विभागीय गोदाम भेजे जा रहे तेल की चोरी में कार्यदायी संस्था का स्टाफ लिप्त पाया गया है। नैफेड के ठेकेदार के स्तर से रिपोर्ट दर्ज कराई गई है। पुलिस उपाधीक्षक बीएस वीर कुमार ने बताया कि कुछ माल पकड़ा गया है। पुलिस लगातार दबिश दे रही है।
नैफेड के पोषाहार की बिक्री का मामला प्रकाश में आया था। पुलिस ने दबिश देकर माल बरामद कर लिया है। पोषाहार बिक्री करने वाले आरोपी समेत चार लोगों पर केस भी दर्ज किया गया है। -संजीव कुमार वाजपेयी, एसपी देहात
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें