फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Shahjahanpur News: रोडवेज की बस में घुसी पिकअप, 30 मिनट की मशक्कत के बाद निकाला चालक

विज्ञापन
विज्ञापन
तिलहर (शाहजहांपुर)। लखनऊ-दिल्ली राष्ट्रीय राजमार्ग पर तिलहर थाना क्षेत्र के पूर्व भक्सी तिराहे पर रात करीब दस बजे गोंडा डिपो की बस के चालक ने अचानक ब्रेक लगा दिया। इससे पीछे से आई तेज रफ्तार पिकअप घुस गई। करीब 30 मिनट की मशक्कत के बाद चालक को लोगाें ने निकाला और सीएचसी पर भर्ती कराया।
विज्ञापन

गोंडा डिपो की रोडवेज बस शाहजहांपुर की ओर जा रही थी। रास्ते में सवारी ने रोकने को आवाज लगाई, तभी चालक ने ब्रेक लगा दिए। इस बीच पीछे से तेज गति से आई पिकअप भी बस में घुस गई। हादसे के बाद लोगों की भीड़ मौके पर पहुंच गई। लोगाें ने केबिन में फंसे पिकअप के चालक को निकालने का प्रयास शुरू किए।
करीब तीस मिनट की मशक्कत के बाद उसे निकाला जा सका। गंभीर रूप से घायल को सीएचसी पर भर्ती कराया गया। पुलिस के अनुसार, पिकअप चालक अलीमुद्दीन निवासी मुड़िया थाना बिनावर जिला बदायूं के परिजनों को सूचना दी गई। वह मटर लादकर बदायूं से लखनऊ जा रहे थे। हादसे के बाद करीब 20 मिनट तक हाईवे की एक लेन पर जाम भी लगा रहा। जिसे पुलिस ने खुलवा दिया। संवाद
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें