फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Shahjahanpur News: कुंभ एक्सप्रेस में यात्री की बिगड़ी हालत, मौत

सार

शाहजहांपुर में कुंभ एक्सप्रेस में यात्रा कर रहे 52 वर्षीय समर बहादुर सिंह की अचानक मौत हो गई। डॉक्टरों ने जांच के बाद उन्हें मृत घोषित किया। हार्ट अटैक को संभावित कारण माना जा रहा है।
विज्ञापन
विज्ञापन

विस्तार
वॉट्सऐप चैनल फॉलो करें

शाहजहांपुर। कुंभ एक्सप्रेस में सफर के दौरान वाराणसी के रहने वाले यात्री 52 वर्षीय समर बहादुर सिंह की अचानक तबीयत बिगड़ गई। उन्हें ट्रेन से उतारकर राजकीय मेडिकल कॉलेज लेजाया गया। जहां डाक्टर ने परीक्षण कर उन्हें मृत घोषित कर दिया।
विज्ञापन

पिता की मौत से उनके साथ सफर कर रही बेटी प्रगति रो-रोकर बेहाल हो गईं। पोस्टमॉर्टम के लिए मना करने पर पुलिस ने शव को बेटी के सुपुर्द कर दिया। बताया जा रहा है कि समर बहादुर अपनी बेटी के साथ वाराणसी से देहरादून जा रहे थे। माना जा रहा है कि हार्ट अटैक से उनकी मौत हुई है। जीआरपी के कार्यवाहक थाना प्रभारी रजनीश शुक्ला ने बताया कि मामले की जानकारी नहीं है। संवाद
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें