फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Shahjahanpur News: कांट में तैयार हो रही वॉलीबाल खिलाड़ियों की नई पौध

Thu, 01 Feb 2024 04:00 AM IST
बरेली ब्यूरो संवाद न्यूज एजेंसी, शाहजहाँपुर
विज्ञापन
वैष्णवी मिश्रा। स्रोत-स्वयं
विज्ञापन
कांट। कस्बे के रामलीला मैदान के पास वॉलीबॉल खिलाड़ियों की नई पौध तैयार हो रही है। खेल में बेहतर कॅरिअर की तलाश में वह रोजाना ही दो से चार किलोमीटर का सफर तय कर यहां आते हैं। मेहनत के दम पर कुछ खिलाड़ियों ने जिले से लेकर नेशनल स्तर की प्रतियोगिता का सफर भी तय किया है।
विज्ञापन

युवाओं की रुचि को देखते हुए मोहल्ला गढ़ी पश्चिमी निवासी संजीव मिश्रा ने रामलीला मैदान के पास अपने बाग के 55 मीटर के क्षेत्र में वॉलीबॉल कोर्ट तैयार किया है। यहां वह खिलाड़ियों को प्रशिक्षित करते हैं। शुरुआत में उनके पास पांच बच्चे थे, लेकिन धीरे-धीरे इनकी संख्या बढ़ती चली गई। वर्तमान में करीब 22 खिलाड़ी रोजाना उनके पास प्रशिक्षण लेने आ रहे हैं जिनमें शहर के अजीजगंज, रावतपुर और आसपास के गांवों की लड़कियां और लड़के शामिल हैं। सभी का मकसद खेल के जरिये अपना और जिले का नाम रोशन करना है। संजीव मिश्रा बताते हैं कि उनके प्रशिक्षित खिलाड़ी जिला, मंडल और नेशनल तक पहुंच चुके हैं।

कोच देते हैं प्रशिक्षण
-वॉलीबॉल के राज्यस्तरीय खिलाड़ी संजीव ने तीन माह पहले ही खिलाड़ियाें को प्रशिक्षण देना शुरू किया है। उनके अलावा कोच हिमांशु गुप्ता भी खिलाड़ियाें को वॉलीबाॅल के बारे में जानकारी देते हैं। हिमांशु दो बार मध्य प्रदेश की ओर से नेशनल खेल चुके हैं। इसके अतिरिक्त प्रेमपाल मेंटर हैं, जो आर्मी में वॉलीबॉल कोच थे।
विज्ञापन

-
स्पोर्ट्स कॉलेज से करना है बीपीएड

-मैं स्कूल गेम फेडरेशन ऑफ इंडिया में प्रतिभाग कर चुकी हूं। स्पोर्ट्स कॉलेज में ट्रायल देकर चार साल तक बीपीएड करना है। इसके बाद रेलवे या आर्मी में नौकरी का अवसर मिल जाएगा।
वैष्णवी

खेल कोटे से नौकरी में जाएंगे

-वॉलीबॉल खेल में मुझे काफी रुचि है। अकेले होने के चलते खेलने का अवसर नहीं मिला। यहां सबका साथ मिला तो खेलना शुरू कर दिया। काेशिश है कि खेल कोटे से सरकारी नौकरी मिल जाए।
तान्या, मोहल्ला गढ़ी पूर्वी।
-
लगातार आगे बढ़ने की कोशिश

-खेलने के लिए परिवार वाले दूर नहीं भेजते। कस्बे में कोर्ट बनने से काफी राहत मिली है। यहां पर आसानी से प्रशिक्षण भी मिल रहा है। जिलास्तर में चयनित होकर आगे बढ़ना है।
विज्ञापन

नीरज

वैष्णवी मिश्रा। स्रोत-स्वयं

वैष्णवी मिश्रा। स्रोत-स्वयं

वैष्णवी मिश्रा। स्रोत-स्वयं

विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें