फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Shahjahanpur News: रेलवे क्राॅसिंग के ओवरब्रिज की साइड लेन पर कीचड़ से बना दलदल

Sat, 28 Dec 2024 12:38 AM IST
बरेली ब्यूरो संवाद न्यूज एजेंसी, शाहजहाँपुर
विज्ञापन
विज्ञापन
तिलहर। रेलवे स्टेशन मार्ग पर बन रहे ओवरब्रिज की साइड लेन लगातार जलभराव से हुए कीचड़ के कारण दलदल में बदल गई है। यहां पैदल चलना भी कठिन है। लोगों का आवागमन कम होने से दुकानदारी भी चौपट हो रही है। इसके विरोध में व्यापारियों ने शुक्रवार को दूसरे दिन भी धरना-प्रदर्शन जारी रखा।
विज्ञापन


निगोही मार्ग की रेलवे क्राॅसिंग पर सेतु निगम ने करीब डेढ़ वर्ष पहले ओवरब्रिज का निर्माण कार्य शुरू कराया था। पुल के पिलर बनाने के लिए जगह-जगह सड़क पर गहरी खोदाई कर निकाली गई मिट्टी वहीं ढेर कर दी गई। इससे नालियां बंद हो गईं और गंदा पानी साइड लेन के बाकी हिस्से में भरने लगा। इस बीच रेलवे ने सड़क के ऊपर से निकले हाई वोल्टेज लाइन के तार नहीं हटाए। इससे ओवरब्रिज का निर्माण कार्य रोक दिया गया।
ऐसे में सड़क पर जमा कीचड़ अब दलदल में बदल गया है। ओवरब्रिज के दोनों ओर तमाम दुकानें हैं, लेकिन वहां ग्राहक नहीं पहुंच रहे। इस मार्ग से लगभग डेढ़ दर्जन गांवों के लोग प्रतिदिन तिलहर तहसील मुख्यालय पर आते-जाते हैं। गत बुधवार को एलआईसी ऑफिस के सामने साइड लेन की खोदाई किए जाने से पानी की लाइन टूट जाने से जलभराव की समस्या विकट हो गई। नाराज व्यापारियों ने सेतु निगम समेत नगर निगम के खिलाफ शुक्रवार को भी नारेबाजी कर प्रदर्शन किया। धरना-प्रदर्शन में करुणा शंकर शर्मा, प्रदीप कुमार, चंद्रपाल, नवनीत शर्मा, सुनील कुमार आदि शामिल रहे।
विज्ञापन

000
साइड लेन की खोदाई के समय पाइप लाइन फट जाने से पानी भर गया। एक-दो दिन में पानी सूखने के बाद सर्विस लेन पर कंक्रीट बिछा दी जाएगी। जनवरी के अंत तक सड़क के दोनों ओर की चारों साइड लेन का निर्माण पूरा कर लिया जाएगा।
विज्ञापन

-आशीष निर्वाल, सहायक अभियंता, उप्र राज्य सेतु निर्माण निगम
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें