सातवें वेतन आयोग की विसंगतियां दूर किए बगैर केंद्र सरकार द्वारा आयोग की सिफारिशें लागू किए जाने के विरोध में आंदोलनरत नार्दर्न रेलवे मेंस यूनियन से जुड़े रेल कर्मियों ने बुधवार को स्थानीय स्टेशन परिसर से बिलपुर स्टेशन तक बाइक से प्रभात फेरी निकालकर प्रदर्शन किया।
शाखा अध्यक्ष ओमशिव अवस्थी और शाखा सचिव नरेंद्र त्यागी ने बाइक प्रभात फेरी को सह सचिव सुनील तिवारी के नेतृत्व में रवाना किया। इस मौके पर दोनों पदाधिकारियों ने आयोग की सिफारिशों में छिपी खामियों का उल्लेख करते हुए कहा कि सरकार ने उन्हें लागू किया तो प्रत्येक चतुर्थ श्रेणी कर्मचारी का वेतन एक हजार रुपये कम हो जाएगा, लेकिन यूनियन इसे सहन नहीं करेगी।
प्रभात फेरी में शामिल राकेश मिश्रा, एके गौतम, अरुण सक्सेना, शिवकुमार सक्सेना, राम हरि मिश्रा, वीएस त्रिवेदी, महावीर सिंह, अरुण तिवारी, लाखन लाल, नीरज कुमार आदि ने बिलपुर तक रास्ते में पड़े सभी स्टेशनों पर ठहराव लेकर वहां के कर्मचारियों से संपर्क साधा और 36 सूत्रीय मांगों को लेकर आगामी मार्च माह में प्रस्तावित राष्ट्रव्यापी हड़ताल के लिए अगले माह होने वाले मतदान में समर्थन देने का आग्रह किया। प्रदर्शन में उत्तम कुमार, राम निवास दीवान, धर्मनाथ, नरवीर, राजू मल्होत्रा, सलीम शहजादा, संजय वर्मा आदि की सहभागिता रही।