फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Shahjahanpur News: बसपा कार्यकर्ता के उत्पीड़न पर एसपी को दिया ज्ञापन

विज्ञापन
शाहजहांपुर में एसपी को ज्ञापन देने जाते बसपा के पदा​धिकारी। स्रोत: संगठन
विज्ञापन
शाहजहांपुर। कार्यकर्ताओं का उत्पीड़न किए जाने के विरोध में सोमवार को बसपा के शिष्टमंडल ने एसपी से मुलाकात कर ज्ञापन दिया। एसपी ने जांच कर कार्रवाई का आश्वासन दिया है।
विज्ञापन

जिलाध्यक्ष उदयवीर सिंह ने बताया कि थाना रामचंद्र मिशन के मोहल्ला गढ़ी गाड़ीपुरा निवासी राजू का अपने चचेरे भाइयों से विवाद चल रहा है। आरोपियों ने निकास बंद कर हिस्से की जमीन से ज्यादा कब्जा कर लिया। मामले में नगर मजिस्ट्रेट को ज्ञापन दिया, साथ ही थाने में जाकर जानकारी दी।
आरोप है कि उपनिरीक्षक ने जबरन समझौता करा लिया। पुलिस के शह पर दूसरे पक्ष ने लिंटर डलवा लिया। 27 दिसंबर को वह अपना कार्य करा रहे थे। तभी दूसरे पक्ष ने हंगामा करते हुए पुलिस बुला ली। उनकी बहन का चालान तक कर दिया गया। एसपी राजेश द्विवेदी ने जांच कराने का आश्वासन दिया। ज्ञापन देने वालों में मंडल कोऑर्डिनेटर राजेश्वर सिंह, रामकुमार मौर्या, महानगर अध्यक्ष राशिद कुरैशी, अमित वाल्मीकि, मनोज सिंह, पार्षद दीपू पंजाबी आदि मौजूद रहे। संवाद
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें