फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Shahjahanpur News: महोलिया घाट पर पक्का पुल बनवाने के लिए विधायक को दिया ज्ञापन

विज्ञापन
अल्हागंज में विधायक हरिप्रकाश वर्मा को ज्ञापन सौंपते उत्तर प्रदेश उद्योग व्यापार प्रतिनिधि मंडल
विज्ञापन
अल्हागंज। रामगंगा नदी के महोलिया घाट पर पक्का पुल बनवाने के लिए शुक्रवार को विधायक हरिप्रकाश वर्मा से व्यापारियों ने भेंट की। इस मौके पर उन्होंने विधायक को उद्योग व्यापार प्रतिनिधिमंडल की ओर से ज्ञापन देकर महोलिया घाट पर पुल की उपयोगिता बताई।
विज्ञापन

ज्ञापन में कहा गया है कि फर्रुखाबाद जाने के लिए बरेली-फर्रुखाबाद हाईवे के अतिरिक्त अन्य कोई वैकल्पिक मार्ग नहीं है। हाईवे के जर्जर हो चुके रामगंगा के संकरे पुल पर आए दिन हादसे होने से जाम लगता है। महोलिया घाट पर हर साल पैंटून पुल बनाने के बजाय पक्का पुल बना दिए जाने से यहां से फर्रुखाबाद का दूसरा रास्ता खुल जाएगा। इससे लोगों की दिक्कतें कम होंगी और स्थानीय व्यापार को भी बढ़ावा मिलेगा।
महोलिया घाट पर पुल का निर्माण क्षेत्र के सामाजिक और आर्थिक विकास में अहम भूमिका निभाएगा। ज्ञापन देने वालों में संगठन के अध्यक्ष पवन कुमार गुप्ता, अनिरुद्ध गुप्ता, अंशू गुप्ता, रितिक वर्मा, हिमांशू गुप्ता आदि व्यापारी शामिल रहे। विधायक ने आश्वस्त किया कि क्षेत्र के लोगों की मांग को मुख्यमंत्री तक पहुंचाकर पुल बनवाने का प्रयास करेंगे। संवाद
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें