फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Shahjahanpur News: करों की नई दरों में कटौती की मांग के लिए सांसद को दिया ज्ञापन

विज्ञापन
सांसद को ज्ञापन देते भाजपा के नेता। स्रोत: संगठन
विज्ञापन
जलालाबाद। नगर पालिका से लगाए गए भवन कर और जलकर की बढ़ी दरों के विरोध के बीच भाजपा से जुड़े पदाधिकारी रविवार को सांसद अरुण कुमार सागर से मिले। उन्होंने सांसद को विभिन्न मांगों को लेकर आठ सूत्री ज्ञापन दिया।
विज्ञापन


ज्ञापन में कहा गया है कि जलकर व भवनकर के लिए शासन ने उपविधि बनाकर स्व निर्धारण के तहत नए कर लगाने के आदेश दिए, लेकिन पालिका प्रशासन ने शासनादेश का उल्लंघन कर मनमाने तरीके से करों का निर्धारण किया है। नगर में पहले भी विस्तृत सर्वे हो चुका है। इसके बाद भी कर निर्धारण से पहले 43 लाख की धनराशि खर्च होना दर्शाकर सर्वे कराया गया।
आरोप है कि इस कार्य में बड़ी पैमाने पर सरकारी धन का गबन किया गया है। ज्ञापन के अनुसार, नगर में कोई भी मार्ग नौ मीटर चौड़ाई का नहीं है, लेकिन कर निर्धारण में इस तथ्य का भी ध्यान नहीं रखा गया। ज्ञापन में नगर पालिका की वित्तीय अनियमितताओं की जांच कराने और नगर की भौगोलिक स्थिति के अनुरूप करों की न्यूनतम धनराशि निर्धारित कराने की मांग की गई है। ज्ञापन पर सांसद के प्रतिनिधि गौरव राघव, भाजपा नेता गोपाल द्विवेदी, पूर्व सभासद कृष्ण गोपाल अवस्थी, अमित कुमार के हस्ताक्षर हैं। संवाद
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें