तिलहर। नौकरी की तलाश कर रहे युवाओं के लिए अच्छी खबर है। बेरोजगार युवाओं को रोजगार का अवसर उपलब्ध कराने के लिए 21 नवंबर को राजकीय औद्योगिक प्रशिक्षण संस्थान (आईटीआई) में रोजगार मेले का आयोजन किया जाएगा। इसमें हाईस्कूल से लेकर परास्नातक, आईटीआई और पॉलीटेक्निक डिप्लोमा धारक अभ्यर्थी भाग ले सकेंगे।
विज्ञापन
राजकीय आईटीआई के प्रधानाचार्य श्यामलाल ने बताया कि रोजगार मेला सुबह 10 बजे से शुरू होगा। इसमें विभिन्न शैक्षिक योग्यताओं वाले अभ्यर्थियों को नौकरी पाने का अवसर मिलेगा। मेले में शामिल होने के लिए पंजीकरण पूरी तरह निशुल्क है। इच्छुक अभ्यर्थी रोजगार संगम की आधिकारिक वेबसाइट www.rojgaarsangam.up.gov.in पर ऑनलाइन पंजीकरण करा सकते हैं। संवाद