जिला कारागार की ओर से लगाई प्रदर्शनी का अवलोकन करते जनपद न्यायाशीध विष्णु कुमार शर्मा। स्रोत: ज
शाहजहांपुर। जिला विधिक सेवा प्राधिकरण के अध्यक्ष व जनपद न्यायाधीश विष्णु कुमार शर्मा की अध्यक्षता में वृहद विधिक सहायता एवं सेवा शिविर का आयोजन किया गया।
शिविर में विभिन्न विभागों की ओर से स्टॉल लगाए गए। जनपद न्यायाधीश ने संबोधित करते हुए कहा कि वृहद मेगा शिविर का उद्देश्य अधिक लोगों को लाभ देना है। जिला कारागार के बंदियों व राजकीय बालगृह के बालकों ने तैयार किए गए विभिन्न उत्पादों की प्रदर्शनी लगाई। संचालन नोडल अधिकारी ओम प्रकाश मिश्र व सचिव मनीष कुमार सिंह ने किया। इस दौरान मोहम्मद रिजवान अहमद, नगर आयुक्त डॉ.बिपिन कुमार मिश्र, अधीक्षक जिला कारागार जेपी तिवारी, सुदीप कुमार जायसवाल आदि मौजूद रहे। संवाद