फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Shahjahanpur News: दिल्ली में निगोही के राजमिस्त्री की करंट लगने से जा गई

विज्ञापन
नाजिर खां का फाइल फोटो। स्रोत : परिजन
विज्ञापन
निगोही। दिल्ली में रहकर राजमिस्त्री का काम कर रहे मोहल्ला नई बस्ती निवासी नाजिर खां (45) की बुधवार को दोपहर कटर मशीन पर काम करते वक्त करंट लग जाने से मौत हो गई। यह सूचना यहां पहुंचते ही परिजनों में कोहराम मच गया।
विज्ञापन

घरवालों ने बताया कि नाजिर खां एक माह पहले ही बेटे उस्मान के साथ काम करने दिल्ली गए थे। उस्मान ने बताया कि वह दोनों दिल्ली में पूर्वी विहार क्षेत्र के मोहल्ला ख्याला में एक ठेकेदार के साथ कार्य करते थे।
बुधवार को दोपहर करीब 12 बजे कटर मशीन से सरिया काटते समय मशीन में करंट आ गया। करंट लगने से पिता नाजिर कटर मशीन से चिपक गए। जब तक उन्हें मशीन से अलग किया, उनकी मौत हो चुकी थी। सूचना पाकर दिल्ली पुलिस ने शव कब्जे में ले लिया। नाजिर की मौत से उनकी पत्नी गुड्डी और तीन पुत्रों का रो-रोकर बुरा हाल हो गया है। संवाद
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें