मदनापुर पुलिस की गिरफ्त में आरोपी धीरेंद्र उर्फ नन्हे गुर्जर। स्रोत: मीडिया सेल
- फोटो : संवाद
शाहजहांपुर। मदनापुर थाना पुलिस ने मुखबिर की सूचना पर नहरोसा मोड़ पर घेराबंदी कर हत्या के मुकदमे में भागे हुए चल रहे 10 हजार के इनामी धीरेंद्र उर्फ नन्हें गुर्जर निवासी ग्राम मझोला थाना जलालाबाद को गिरफ्तार कर लिया।
थाना प्रभारी विश्वजीत प्रताप सिंह ने बताया कि 12 सितंबर को वादिनी ने भोपाल उर्फ रमनपाल, पोपी उर्फ अमरपाल, झब्बू उर्फ भंवरपाल निवासी ग्राम मगटोरा थाना जलालाबाद व टिंकू गूर्जर निवासी ग्राम भुड़िया थाना जलालाबाद के खिलाफ रिपोर्ट दर्ज कराई थी। बताया था कि वे लोग उसके बेटे को घर से बुलाकर ग्राम मझौला के ओमकार के खेत में ले गए। इसके बाद गमछे से गला दबाकर बेटे की हत्या कर दी।
विवेचना में मंगटोरा गांव के नबीदराज व मझोला गांव के धीरेंद्र उर्फ नन्हें गुर्जर के नाम प्रकाश में आए। आरोपी पोपी उर्फ अमरपाल व भोपाल उर्फ रमनपाल को गिरफ्तार कर जेल भेजा जा चुका है। बाकी की तलाश में दबिशें दी जा रही थीं। 16 अक्तूबर को एसपी ने आरोपी धीरेंद्र उर्फ नन्हें पर 10 हजार रुपये का इनाम घोषित किया था। आरोपी पर करीब 11 मुकदमे दर्ज हैं। संवाद