फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Shahjahanpur News: गन्ने के खेत में छिपे तेंदुए ने किसान पर किया हमला

विज्ञापन
देवकली में तेंदुए के हमले से घायल किसान हरेंद्र प्रताप सिंह। संवाद
विज्ञापन
देवकली। बरीबरा गांव में बुधवार को पूर्वाह्न लगभग 11 बजे गन्ने के खेत में खाद डाल रहे हरेंद्र प्रताप सिंह पर खेत में छिपे एक तेंदुए ने हमला कर दिया। तेंदुए के पंजे लगने से हरेंद्र का चेहरा लहूलुहान हाे गया।
विज्ञापन

तेंदुए के हमले के दौरान हरेंद्र के पिता सियाराम और एक अन्य ग्रामीण भी मौजूद था। शोर मचाने पर दोनों हरेंद्र को बचाने दौड़े तो तेंदुआ भाग गया। सूचना पर पहुंची वन विभाग की टीम ने हरेंद्र को बंडा सीएचसी पर भर्ती कराया। दियोरिया वन रेंज की नवदिया बंकी बीट के दारोगा आदेश कुमार ने बताया कि जांच में मौके पर तेंदुआ जैसे पग चिह्न पाए जाने के कारण टीम को मौके पर तैनात कर दिया गया है। साथ ही ग्रामीणों को खेतों की ओर जाते वक्त सतर्कता बरतने की सलाह दी गई है। संवाद
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें