कुर्रियाकलां के देवी मंदिर में विराजमान मां काली व भुवनेश्वरी देवी की मूर्ति। संवाद
- फोटो : ARchive
कुर्रियाकलां। गांव स्थित ऐतिहासिक देवी मंदिर के मंगलवार को कपाट खुलने के दूसरे दिन बुधवार को भी श्रद्धालुओं की भीड़ उमड़ी। दूर-दराज से आए श्रद्धालुओं ने मां के दरबार में माथा टेककर आशीर्वाद लिया। मन्नत पूरी होने पर श्रद्धालुओं ने सांकेतिक कच्चा बकरा, गोला और बूरा चीनी का प्रसाद चढ़ाया। महिलाओं ने शृंगार सामग्री और चुनरी अर्पित की।
पूर्व एमएलसी जयेश प्रसाद, भाजपा जिलाध्यक्ष केसी मिश्रा, ब्लॉक प्रमुख श्रीदत्त शुक्ला, कौशल मिश्रा और राजेश वर्मा ने भी देवी दर्शन किए। मंदिर के बाहर मेले में महिलाओं ने घरेलू जरूरत का सामान खरीदा। भंडारे में श्रद्धालुओं ने पूड़ी-सब्जी, चना और हलुआ का प्रसाद ग्रहण किया। व्यवस्था में अनुज दीक्षित, मनुज दीक्षित, कमल तिवारी, सिद्धार्थ मिश्रा और ब्रजेश मिश्रा ने सहयोग किया।