शाहजहांपर। लाला तेली बजरिया स्थित गुरुद्वारा श्री कुटिया साहिब में संस्थापक संत बाबा सुखदेव सिंह महाराज के जन्मदिन पर महासमागम प्रारंभ हो गया। संगत ने पालकी के सामने माथा टेककर आशीर्वाद लिया।
ज्ञानी गुरदीप सिंह ने संत बाबा सुखदेव सिंह के जीवन पर प्रकाश डालते हुए बताया कि संत का जन्म 18 जनवरी 1924 में लायलपुर वर्तमान में पाकिस्तान में हुआ था। संत सुखदेव ने शाहजहांपुर आकर सर्वप्रथम अमरनाथ की बगिया में एक छोटी सी कुटिया बनाकर प्रवचन से संगत को निहाल किया।
जन्मदिन के मौके पर रागी कुलविंदर सिंह, निर्भय सिंह नानकसर वाले ने कीर्तन कर संगत को निहाल किया। संरक्षक राजेंद्र सिंह, अध्यक्ष नवनीत कौर, हरभजन सिंह, अरविंदर सिंह, जसवीर सिंह, पूरन सिंह आदि मौजूद रहे। संवाद