फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Shahjahanpur News: आढ़तों पर छापा मारकर भारी मात्रा में पकड़ा गेहूं

Sun, 20 Apr 2025 12:47 AM IST
बरेली ब्यूरो संवाद न्यूज एजेंसी, शाहजहाँपुर
विज्ञापन
विज्ञापन
शाहजहांपुर। एडीएम वित्त एवं राजस्व अरविंद कुमार ने शनिवार दोपहर निगोही में एक गल्ला आढ़त के गोदाम पर छापा मारा। वहां भारी मात्रा में गेहूं पकड़ लिया। कार्रवाई से बचने के लिए अन्य आढ़ती भी किसानों से खरीदा गया गेहूं क्रय केंद्रों पर देने के लिए राजी हो गए। बाद में एडीएम ने कई आढ़तों से 21 ट्रक गेहूं क्षेत्र के क्रय केंद्रों पर भिजवा दिया।
विज्ञापन

दोपहर करीब एक बजे एडीएम अधिकारियों की टीम के साथ शिवा ट्रेडिंग कंपनी के मालिक रामकुमार गुप्ता के अर्जुनपुर रेलवे क्रॉसिंग के पास बने गोदाम पर पहुंचे। उन्होंने आढ़ती के पुत्र रजत गुप्ता से वहां भंडारित हजारों क्विंटल गेहूं के कागज दिखाने के लिए कहा। इसके तुरंत बाद उन्होंने कार्रवाई से बचने के लिए पांच ट्रक गेहूं सरकारी क्रय केंद्र को देने की शर्त रखी, जिस पर आढ़ती का पुत्र सहमत हो गया।
बाद में एडीएम के समक्ष बाला जी ट्रेडिंग कंपनी, साईं ट्रेडिंग कंपनी, श्री गणेश ट्रेडिंग कंपनी व देव ट्रेडिंग कंपनी के मालिकों ने दो-दो ट्रक और मुन्ना सिंह एंड कंपनी के मालिक आठ ट्रक गेहूं सरकारी खरीद केंद्रों को देने पर सहमत हो गए। कुल 21 ट्रकों से 5250 क्विंटल गेहूं एडीएम ने सरकारी दरों पर क्रय केंद्रों को भिजवा दिया। इस दौरान डिप्टी आरएमओ राकेश मोहन पांडेय, रोजा व पुवायां मंडी समिति के सचिव विक्रम वाजपेयी, पीसीएफ के जिला प्रबंधक यशवीर सिंह, यूपीएसएस के जिला प्रबंधक सचिन कुमार, पीसीयू के जिला प्रबंधक प्रवीण सोनकर आदि अधिकारी मौजूद रहे।
विज्ञापन


2.75 लाख रुपये का लगाया जुर्माना
एडीएम ने तिलहर के ग्राम पचदेवरा में निरीक्षण किया। द्वारिका प्रसाद के घर 2720 क्विंटल अवैध गेहूं भंडारित मिला। वैध प्रपत्र जैसे मंडी रजिस्ट्रेशन, सिक्स-आर, सिक्स-9 आदि प्रपत्र नहीं मिले। इस कारण लगभग दो लाख 75 हजार रुपये का जुर्माना लगाया गया।
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें