फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

जूते के गोदाम में लगी भयावह आग, भारी नुकसान

Fri, 14 Oct 2016 12:20 AM IST
शाहजहांपुर, अमर उजाला ब्यूरो
विज्ञापन
आग - फोटो : शाहजहांपुर, उत्तर प्रदेश
विज्ञापन
 इस्लामिया इंटर कॉलेज के सामने जेल पर से सटे संकरी गली में एक मकान के बेसमेंट में स्थित जूते - चप्पल के गोदाम में बृहस्पतिवार शाम आग लगने इलाके में भगदड़ की स्थिति मची। सूचना पाकर मौके पर सात फायर बिग्रेड गाड़ियों के साथ दमकलकर्मी भी पहुंचे। संकरी गली होने के चलते दमकल गाड़ियां भीतर दाखिल नहीं हो पाईं और जैसे - तैसे कर्मियों ने पाइप के सहारे आग बुझाने की प्रयास किया लेकिन रात सवा नौ बजे तक आग पर काबू नहीं पाया जा सका। 
विज्ञापन

जेल रोड पर दिल्ली फुटवियर नामक शोरूम के मालिक सोहेल के गोदाम में आग लगने की वजह शार्ट सर्किट बताई जा रही है। मौके पर पहुंचे फायर ब्रिगेड कर्मियों ने संकरी गली से दाखिल हुए लेकिन बेसमेंट वाले गोदाम में धुआं भरा होने के चलते दाखिल नहीं हो पाए। बाहर से पानी की बौछार भीतर की जाती रही। रात सवा नौ बजे दमकल कर्मियों ने गोदाम के गली के तल पर बने खिड़कियों को तोड़कर धुआं निकालने को बड़े एक्झास्ट फैन लगवाए। गली के भीतर बस्ती में मकाने में रहने वाले लोग भय के चलते दूसरे रास्तों से होकर मोहल्ले से बाहर निकल भागे। जेल रोड पर भारी भीड़ लगने के चलते जाम की स्थिति बनी तो बड़ी संख्या में सदर बाजार थाने की पुलिस और ट्रैफिक पुलिस को ने स्थिति को संभाला।
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें