फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Shahjahanpur News: निर्जला एकादशी पर श्री खाटू श्याम मंदिर में उमड़ा भक्तों का सैलाब

विज्ञापन
विज्ञापन
शाहजहांपुर। निर्जला एकादशी के अवसर पर बरेली मोड़ श्याम चौक स्थित श्री खाटू श्याम मंदिर में दर्शन करने के लिए सुबह से ही भक्तों की भीड़ लग गई।
विज्ञापन

भक्त अपनी अरदास पूरी करने के लिए पैदल निशान यात्रा लेकर आए। इस अवसर पर श्री खाटू श्याम मंदिर को आकर्षक ढंग से सजाया गया।
कार्यक्रम में बाबा श्याम का शृंगार पूजन व दरबार विशेष रंग-बिरंगे फूलों, गुब्बारों व रंगीन रोशनियों से अलंकृत किया गया। एकादशी के अवसर पर शाम सात बजे से मंदिर बड़ी संख्या में एकत्र हुए भक्तों ने देररात क श्री श्याम संकीर्तन का आयोजन किया।
विज्ञापन

इस अवसर पर मंदिर के बाहर सुबह से ही शरबत और प्रसाद का वितरण किया गया। इस अवसर पर अल्पित अग्रवाल, शिवम अग्रवाल, प्रखर अग्रवाल, अनुज अग्रवाल, प्रमोद अग्रवाल, अनिल मिश्रा, अंकित गुप्ता, आरके अग्निहोत्री, मनोज अग्रवाल आदि उपस्थित रहे। ट्रस्ट के मुख्य ट्रस्टी अशोक अग्रवाल ने आए हुए सभी श्याम प्रेमियों का स्वागत किया।
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें