फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Shahjahanpur News: सपा सरकार बनने पर सम्राट अशोक की जयंती पर घोषित होगा अवकाश

विज्ञापन
शाहजहांपुर के मदनापुर में आयोजित  पीडीए पंचायत  में  मंचासीन प्रदेश सचिव नवल किशोर शाक्य 7 अन्य
विज्ञापन
शाहजहांपुर। सपा के प्रदेश सचिव डॉ. नवल किशोर शाक्य ने कहा कि 2027 में सपा की सरकार बनने पर सम्राट अशोक की जयंती पर सार्वजनिक अवकाश घोषित किया जाएगा। साथ ही लखनऊ के गोमती रिवर फ्रंट पर सम्राट अशोक और बिहार के पूर्व उप मुख्यमंत्री बाबू जगदेव प्रसाद कुशवाहा की विशाल प्रतिमाएं लगवाई जाएंगी।
विज्ञापन

वह मदनापुर ब्लॉक के फिरोजपुर डूडा गांव में आयोजित पीडीए चौपाल को संबोधित कर रहे थे। शाक्य ने कहा कि भाजपा सरकार में पिछड़े, दलित और अल्पसंख्यक समाज के लोगों को लगातार परेशान किया जा रहा है। पीडीए जनसंवाद अभियान को मजबूत बनाकर सभी वर्गों के पीड़ित लोगों की मदद और उनके अधिकारों की लड़ाई लड़नी होगी।
जिलाध्यक्ष तनवीर खान ने कहा कि भाजपा सरकार किसानों, नौजवानों, छात्रों और महिलाओं के अधिकारों का हनन कर रही है। जिला महासचिव रणंजय सिंह यादव, ज्योत्सना कश्यप, चौधरी राम कुमार भोजवाल, अतिउल्ला सिद्दीकी, उत्पल यादव आदि मौजूद रहे।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें