खुटार। जिला पंचायत सदस्य पूजा प्रवीण मिश्रा ने वित्तमंत्री सुरेश खन्ना को पत्र देकर नगर के प्राचीन बाबा गुलरहानाथ मंदिर परिसर में एक हॉल बनवाने की मांग की है।
जिला पंचायत सदस्य ने दिए गए पत्र में बताया कि गुलरहानाथ शिव मंदिर लोगों की आस्था का केंद्र है और यहां एक जलाशय और बह्मदेव का मंदिर भी है। यहां सैकड़ों की संख्या में श्रद्धालु आते रहते हैं। मंदिर में कोई भवन नहीं होने से यहां लोगों को भीषण गर्मी में धूप और बारिश का सामना करना पड़ता है। कथा और यज्ञ आदि कार्य संपन्न होने में भी परेशानी होती है। उनके पत्र के बाद वित्तमंत्री ने गुलरहानाथ मंदिर परिसर में एक हॉल का निर्माण कराए जाने के लिए पर्यटन मंत्री को पत्र लिखकर निर्माण कराने के लिए संबंधित को निर्देश देने के लिए कहा है। संवाद