खुदागंज। महर्षि कश्यप की जयंती पर सोमवार को नगर में उनकी शोभायात्रा धूमधाम से निकाली गई। शोभायात्रा से पहले आयोजकों ने कश्यप ऋषि की मूर्ति का पूजन कर दीप जलाकर किया और पुष्पांजलि अर्पित की।
शोभायात्रा मोहल्ला रामबाग के श्री शिव मंदिर से शुरू होकर नगर के मुख्य मार्ग से पक्का तालाब और लाला हरिराम इंटर कॉलेज होती हुई मोहल्ला लक्ष्मी नगर पहुंची। वहां श्रद्धालुओं ने पुष्पवर्षा करके शोभायात्रा का स्वागत। मोहल्ला राठान, साहूकारा, रामसहाय चौराहा और मोहल्ला नयागंज तकिया होते हुए रामबाग के देवी मन्दिर पर जाकर शोभा विसर्जित हुई। यात्रा में भाजपा के जिला उपाध्यक्ष रोहित सिंह, उमाशंकर, सभासद मुकेश कश्यप, राजीव कश्यप, राजकुमार, बालकृष्ण राठौर आदि शामिल रहे। संवाद