फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Shahjahanpur News: संदिग्ध हालात में गोली लगने से युवती की मौत

विज्ञापन
खुटार की वर्षा का फाइल फोटो। स्रोत परिजन - फोटो : samvad
विज्ञापन
खुटार। खुटार के मोहल्ला पश्चिमी गढ़ी में एक युवती की गोली लगने से संदिग्ध हालात में मौत हो गई। परिजनों के अनुसार युवती ने बीमारी से परेशान होकर तमंचे से गोली मारकर आत्महत्या की है।
विज्ञापन


पश्चिमी गढ़ी निवासी रामलड़ैते ने बताया कि उनकी पुत्री 20 वर्षीय वर्षा लगभग नाै साल से बीमार चल रही थी। उसके पेट में इंफेक्शन था, जिस कारण उसे उल्टियां होती रहतीं थीं, जिससे वह काफी परेशान थी। लखनऊ के मेडिकल कॉलेज से इलाज भी चल रहा था। रविवार रात परिवार के लोग कमरे में सो गए। रात लगभग 11 बजे वर्षा ने घर की सीढि़यों पर तमंचे से खुद को गोली मार ली।

गोली की आवाज सुनकर परिजन उठे तो वर्षा खून से लथपथ पड़ी मिली। वर्षा को सीएचसी ले जाया गया, जहां उसे मृत घोषित कर दिया गया। सूचना पर पहुंची पुलिस ने घटना की जानकारी ली और शव को पोस्टमॉर्टम के लिए भिजवाया। सीढि़यों के पास से तमंचा भी बरामद हो गया है।
विज्ञापन


जिला मुख्यालय से पहुंची फोरेंसिक टीम ने भी मौके पर पहुंचकर पड़ताल की और साक्ष्य एकत्र किए। वर्षा की मौत से पिता रामलड़ैते, मां गीता देवी, छोटी बहन पुत्री शालिनी, भाई साजन, राजन और रमन का रो-रोकर बुरा हाल है। थाना प्रभारी राजेंद्र कुमार ने बताया कि परिजन किसी पर आरोप नहीं लगा रहे हैं। मामले की जांच की जा रही है।


बढ़ा सवाल, वर्षा के पास कहां से आया तमंचा

वर्षा ने जिस तमंचे से खुद को गोली मारी है, उसके बारे में परिजन अनिभिज्ञता जता रहे हैं। ऐसे में सवाल है कि वर्षा के पास आखिर तमंचा कहां से आया। रविवार रात वर्षा ने परिजनों के साथ खाना खाया था, इस दौरान वह पूरी तरह से सामान्य थी और परिवार में किसी से वाद-विवाद नहीं हुआ था, तो रात 11 बजे तक ऐसा क्या हो गया कि वर्षा ने खुद को गोली मार ली। पुलिस भी इन बिंदुओं पर जांच कर रही है।
विज्ञापन



तमंचा बरामद हो गया है। युवती के पास तमंचा कहां से आया, इसकी जांच की जा रही है।



- राजेश द्विवेदी, एसपी

खुटार की वर्षा का फाइल फोटो। स्रोत परिजन- फोटो : samvad

विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें