फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Shahjahanpur News: घर में सिलिंडर फटा, बाल-बाल बचे लोग

विज्ञापन
विज्ञापन
भावलखेड़ा। आरसी मिशन इलाके के मोहल्ला चमकनी गाड़ीपुरा में शफीउल्ला के घर में रात करीब नौ बजे अचानक सिलिंडर में आग लग गई। जब तक आग पर काबू पाया जाता तब तक सिलिंडर फट गया। इससे टिनशेड क्षतिग्रस्त हो गया। गनीमत रही कि हादसे में कोई हताहत नहीं हुआ। सूचना पर पहुंची आरसी मिशन पुलिस और फायर ब्रिगेड ने आग पर काबू पाया।
विज्ञापन

शनिवार की रात करीब नौ बजे चमकनी गाड़ीपुरा निवासी शफीउल्ला के घर में सिलिंडर में अचानक आग लग गई। उन्होंने आग बुझाने का भरसक प्रयास किया। आग के तेजी पकड़ने के बाद तेज आवाज के साथ सिलिंडर फट गया। सूचना पर आरसी मिशन प्रभारी निरीक्षक धर्मेंद्र कुमार गुप्ता पुलिस बल के साथ मौके पर आ गए। पुलिस की सूचना पर पहुंची फायर ब्रिगेड ने करीब आधे घंटे की मशक्कत के बाद आग पर काबू पाया। इंस्पेक्टर धर्मेंद्र कुमार गुप्ता ने बताया कि आग से कोई हताहत नहीं हुआ है। संवाद
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें