फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Shahjahanpur News: मेडिकल कॉलेज के गर्ल्स हॉस्टल में लगी आग से मचा हड़कंप

विज्ञापन
मेडिकल कॉलेज के गर्ल्स हॉस्टल में लगी आग से जला पड़ा सामान। स्रोत: जागरूक पाठक
विज्ञापन
शाहजहांपुर। कांट जिगनेरा में स्थित राजकीय मेडिकल कॉलेज के गर्ल्स हॉस्टल में आग लग गई। इससे हड़कंप मच गया। सूचना पर पहुंची फायर ब्रिगेड टीम ने आग पर काबू पाया। तब छात्राओं ने राहत की सांस ली।
विज्ञापन

शनिवार शाम 4:25 बजे फायर स्टेशन कंट्रोल रूम को सूचना मिली कि राजकीय मेडिकल कॉलेज के गर्ल्स हॉस्टल के कक्ष संख्या 214 में आग लग गई है। सूचना प्राप्त होते ही अग्निशमन अधिकारी डॉ. बीएन पटेल के नेतृत्व में एक फायर सर्विस टीम घटनास्थल पर पहुंची।
टीम ने 20-25 मिनट की मशक्कत के बाद किसी तरह आग पर काबू पाया। आग को नियंत्रित कर पूर्ण रूप से बुझाया। इसके बाद की गई जांच में पता चला कि रूम में हीटर चल रहा था जिससे आग लगी है। आग से कक्ष में रखे कपड़े व एक मोबाइल फोन आंशिक रूप से जल गया।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें