तिलहर में स्टेशन रोड स्थित गोदाम में लगी आग को बुझाते दमकल कर्मी और लगी भीड़। संवाद
तिलहर। स्टेशन रोड पर बर्तन कारोबारी विनोद गुप्ता की दुकान के गोदाम में रविवार को सुबह बिजली के शार्ट सर्किट से आग लग गई।
आसपास के लोगों ने सुबह सात बजे दुकान से धुआं निकलता देख कारोबारी के पुत्र श्रवण गुप्ता को सूचना दी। बाद में विनोद ने दुकान खोली तो पीछे गोदाम में आग की भीषण लपटें उठतीं देख फायर स्टेशन को सूचना दी। फायर ब्रिगेड की टीम ने लोगों की मदद से आग को बुझाना शुरू किया। गोदाम को जाने का रास्ता पतली गली से होने के कारण काफी धुआं हो गया।
धुएं से लोगों को घुटन होने लगी और आग पूरी तरह नहीं बुझ सकी। इस पर अपराध निरीक्षक दिनेश कुमार सिंह ने शाहजहांपुर से फायर ब्रिगेड का दूसरा वाहन बुलाया। लगभग दो घंटे की मशक्कत के बाद आग बुझाई जा सकी। दुकान मालिक के अनुसार आग लगने से लाखों रुपये का नुकसान हो गया है।