फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Shahjahanpur News: शार्ट सर्किट से बर्तन गोदाम में आग लगने से लाखों का नुकसान

विज्ञापन
तिलहर में स्टेशन रोड ​स्थित गोदाम में लगी आग को बुझाते दमकल कर्मी और लगी भीड़। संवाद
विज्ञापन
तिलहर। स्टेशन रोड पर बर्तन कारोबारी विनोद गुप्ता की दुकान के गोदाम में रविवार को सुबह बिजली के शार्ट सर्किट से आग लग गई।
विज्ञापन

आसपास के लोगों ने सुबह सात बजे दुकान से धुआं निकलता देख कारोबारी के पुत्र श्रवण गुप्ता को सूचना दी। बाद में विनोद ने दुकान खोली तो पीछे गोदाम में आग की भीषण लपटें उठतीं देख फायर स्टेशन को सूचना दी। फायर ब्रिगेड की टीम ने लोगों की मदद से आग को बुझाना शुरू किया। गोदाम को जाने का रास्ता पतली गली से होने के कारण काफी धुआं हो गया।
विज्ञापन

धुएं से लोगों को घुटन होने लगी और आग पूरी तरह नहीं बुझ सकी। इस पर अपराध निरीक्षक दिनेश कुमार सिंह ने शाहजहांपुर से फायर ब्रिगेड का दूसरा वाहन बुलाया। लगभग दो घंटे की मशक्कत के बाद आग बुझाई जा सकी। दुकान मालिक के अनुसार आग लगने से लाखों रुपये का नुकसान हो गया है।
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें