फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Shahjahanpur News: फसल की रखवाली करने गए किसान की करंट लगने से मौत

विज्ञापन
अंकित का फाइल फोटो। स्रोत : परिजन
विज्ञापन
कांट। हसनपुर रसकूपा गांव में रविवार को देर शाम फसल की रखवाली करने गए 26 वर्षीय अंकित की खेत पर लगी झटका मशीन के तार से करंट लगने से मौत हो गई।
विज्ञापन

प्रभारी निरीक्षक राकेश कुमार मौर्य ने बताया कि पशुओं से फसल बचाने के लिए खेत के चारों तरफ तार लगाकर उसमें करंट छोड़ा गया था। खेत पर अंकित अचानक तार के संपर्क में आ गया, जिससे उसे करंट लग गया। अंधेरा होने की वजह से कोई उसे देख नहीं पाया।
विज्ञापन

बाद में किसी ग्रामीण की नजर पड़ने पर उसने अंकित के परिजनों को सूचना दी। परिजन जब तक मौके पर पहुंचे, उसकी मौत हो चुकी थी। अंकित चार भाइयों में सबसे बड़ा था। वह अपने पीछे पत्नी लक्ष्मी देवी और बेटी देवकी को छोड़ गया है। प्रभारी निरीक्षक राकेश कुमार मौर्य के अनुसार अभी इस मामले में तहरीर प्राप्त नहीं हुई है। संवाद
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें