फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Shahjahanpur News: ट्यूबवेल चलाने गए किसान की करंट लगने से जान गई

विज्ञापन
अमरपाल सिंह का फाइल फोटो। स्रोत: परिजन
विज्ञापन
खुदागंज। सूथा गांव निवासी 55 वर्षीय अमरपाल सिंह की बृहस्पतिवार रात ट्यूबवेल चलाने के दौरान करंट लगने से मौत हो गई। शुक्रवार सुबह जानकारी के बाद उनके परिवार में कोहराम मच गया।
विज्ञापन

बृहस्पतिवार रात अमरपाल सिंह खेत पर बने ट्यूबवेल से धान की फसल में सिंचाई करने के लिए गए थे। वहां ट्यूबवेल चलाने के दौरान करंट से लगने से उनकी मौत हो गई। छोटे भाई ओमकार सिंह ने बताया कि जब वह शुक्रवार की सुबह भाई के लिए चाय लेकर गए तो देखा कि उनके बड़े भाई जमीन पर पड़े हुए थे।
मौके पर पहुंचीं मृतक की पत्नी रीना देवी बिलख पड़ीं। अमरपाल के शव को देख हर किसी की आंखें नम हो गई। बेटी नैंसी और बेटे मोनू सिंह का रो-रोकर हाल बेहाल हो गया। सीओ तिलहर इशिका सिंह ने बताया कि किसान की करंट लगने से मौत की सूचना मिली थी। पोस्टमाॅर्टम रिपोर्ट आने के बाद आगे की विधिक कार्रवाई की जाएगी।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें